News Details
News image

Final day of NSS Seven day camp


Posted on 13/02/2026

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का सातवां एवं अंतिम दिन योगाभ्यास और एनएसएस गीत के साथ आरंभ हुआ। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ योग कर अपने दिन की शुरुआत की। इसके उपरांत श्री नरेश कुमार, अधिवक्ता, हथीन न्यायालय (पालवल) द्वारा कानूनी जागरूकता विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने छात्रों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूकता प्राप्त हुई। कार्यक्रम के अगले चरण में छात्रों ने सात दिवसीय शिविर के दौरान अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस शिविर से उन्हें अनुशासन, सेवा भावना, टीमवर्क और सामाजिक सरोकारों की समझ मिली। छात्रों ने शिविर को अपने जीवन का एक यादगार अनुभव बताया। इसके पश्चात समापन एवं वैलेडिक्टरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें स्टाफ सदस्यों श्रीमती साक्षी, श्री शैलेश, श्री सोनू, सुश्री पूजा, श्री ललित, श्री गोपाल एवं श्री सुबेदार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस प्रकार एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।